.

चातुर्मास के त्यौहार | ऑनलाइन बुलेटिन

©पूनम सुलाने-सिंगल

परिचय- श्रीनगर से….


 

 

आषाढ़ के काले बादल

सावन की हरियाली संग ले आते

देवशयनी एकादशी से

चातुर्मास के त्यौहार शुरू हो जाते

 

मन में बढ़ाने विश्वास

झूले पंचमी पर बांधे जाते

राखी के प्यार भरे त्यौहार में

रंग-बिरंगे धागे भाई बंधवाते

 

विघ्नहर्ता गणेश जी को

गणेशचतुर्थी पर सब घर घर बुलाते

नौ रूप नारी के

नवदुर्गा में हर जगह पूजे जाते हैं

 

विजय पर्व के त्यौहार पर

विकारों के रावण को मिटाते

मेहनत से जो हो प्राप्त धन

कर पूजा उसकी धनतेरस मनाते

 

अज्ञान के अंधकार को मिटाने

दीपावली पर दिए जलाते

सभी संकट को हरने वाले

गोवर्धन के रूप में पूजे जाते हैं

 

रंग खुशी के रंग उमंग के

यह त्योहार हमारे ले आते

देवउठनी एकादशी पर

चातुर्मास त्यौहार संपन्न हो जाते …

 

 

पर्यटन | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Check Also
Close
Back to top button