.

मकस कहानिका मध्यप्रदेश अध्याय का होली की अगुआई में विराट कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने काव्य में जमकर बरसाया रंग …

कविताओं के लिए मेरे फेसबुक पेज से जुड़ें ????

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin


 

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | On March 5, 2023, with great joy, the online Kavi Sammelan on the topic of colors of Holi was completed smoothly on Google Meet. Even before the arrival of Holi, the poets spread the colors of Holi. All the poetic sages mesmerized all the colleagues by presenting their melodious compositions with melodious voice. The organization of Kavya Goshthi will be unforgettable.

 

दिनांक 5 मार्च 2023 को अत्यंत हर्ष के साथ होली के रंग विषय पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन गूगल मीट पर सुचारू रूप से संपन्न हुआ। होली के आने से पहले ही कवियों ने होली के रंग खूब बिखेरे। सभी काव्य मनीषियों ने मनमोहक रचनाओं को मधुर कंठ स्वर से प्रस्तुत कर सभी साथियों को मंत्रमुग्ध किया। काव्य गोष्ठी का आयोजन अविस्मरणीय रहेगा।

 

 श्याम कुंवर भारती प्रधान संपादक सह संस्थापक जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, लेखक, कवि, गीतकार, गायक और संपादक हैं, आप हमारे छत्रछाया के रूप में हमेशा हमें आशीर्वाद देते हैं। आप स्वयं सक्रिय रहकर हम सबको उर्जित करते हैं। आपके निर्देशानुसार आपके आशीर्वाद से आपकी सक्रियता से हम हमेशा उत्साहित रहते हैं और कामयाबी को प्राप्त करते हैं। मंच के अन्य पदाधिकारी गण भी इस मंच के लिए दिवा-निशि परिश्रम करते हैं। सबके हृदय में यही भावना है कि पटल को और ऊंँचाई कैसे दें, आसमां तक कैसे पहुंचाएं।

 

कार्यक्रम का प्रारंभ संतोष तोषनीवाल के माता सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। गोपाल सिंह दंडोतिया की गणेश वंदना हुई। श्याम कुंवर भारती की देवी गीत काव्य गोष्ठी को भक्तिमय बना दिया। दिलीप कुमार शर्मा का स्वागत गीत सभी कलम कारों का मन मोह लिया है।

 

हम आभारी हैं मुख्य अतिथि रामनिवास तिवारी आशु कवि के जिन्होंने अपने प्रभावशाली उद्बोधन से सबको प्रभावित किया। विशिष्ट अतिथि जे .के. मिश्रा दुबई से अपनी गरिमामई उपस्थिति एवं मधुर काव्य पाठ से सभा को मोहित किया।

 

नवेद रजा दुर्गवी हमेशा की तरह कुशल मंच संचालन से अंत तक मंच को जीवित रखा।आप मंच के लिए हमेशा परिश्रम एवं गीत गजल से उत्साहित करते रहते हैं।

 

हम आभारी हैं सभी प्रतिभागियों के जिन्होंने मनके अंदर के उत्साह, उमंग, प्रीति और हर्ष को होली के रंगों में बिखेर दिया, होली के आने से पहले ही काव्यमय शब्दों को प्रीति के रंग में डुबोकर सबके हृदय को प्रेम रंग में भिगो दिया।

 

काव्य पाठ में जिन्होंने सहभागिता प्रधान की वे हैं – दिलीप कुमार शर्मा, श्री गोपाल सिंह दंडोतिया, ममता श्रवन, शिवा सिंगलजी राजस्थान, जुगेश चंद्र दास छत्तीसगढ़, रेखा कापसे, आ श्याम निवास तिवारी आशु कविजी,आ रजनी कटारे, आ उमेश नागजी,आ श्याम कुंवर भारती जी।

 

आप सभी ने मनोहारी काव्य पाठ से आज की सभा को हर्षोल्लास से भर दिया। आप सबको आंतरिक हृदय से आभार एवं अनंत शुभकामनाएं।

 

अंत में आभार व्यक्त करते हुए कुशल मंच संचालक नवेद रजा दुर्गवी ने सबसे यही आशा की कि आप सबका साथ इसी तरह हमेशा मिलते रहे। आपका आशीर्वाद मिले, आप सबका सहयोग मिले।

 

आओ आलस्य को भगाते हैं।

 

कागज पर लेखनी चलाते हैं।

भावनाओं को पंख लगाकर,

 

आओ हम आसमाँ को छूते हैं।

 

यह विराट कवि सम्मेलन अनवरत 4 घंटे तक चलता रहा। सभी रचनाकार अपनी काव्य कला से मंच को बहुत ऊंचाई प्रदान की।

 

जुगेश चंद्र दास

कोसरंगी, रायपुर

छत्तीसगढ़

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

दिल को बड़ा समझाना पड़ा …


Back to top button