.

New start of ideas : विचारों की नई शुरुआत | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©पूनम सुलाने-सिंगल

परिचय- श्रीनगर से….


 

Online Bulletin Dot In : कभी-कभी हम सब अपने हर दिन के कामों में अपने आपको इतना ज्यादा व्यस्त कर लेते हैं कि, सुबह से लेकर शाम तक हमारे मन में चलते हुए विचार किस बात को लेकर चल रहे हैं यह सोचने की भी हमें दो पल की फुर्सत नहीं मिलती,, इसी के कारण जो कुछ भी सामने दिखाई देता है उस पर हम सब घंटों तक सोचते रहते हैं हमारे दिमाग में उसी बात को लेकर सवाल जवाब उठते रहते हैं। (New start of ideas)

 

मगर कई बार उन सवाल जवाबों की ओर ध्यान देने का वक्त भी हमारे पास नहीं होने के कारण पूरा दिन केवल विचारों के इसी चक्र के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में निकल जाता है। आपके मन में आपके द्वारा चलने वाले विचार ही है जो आपके स्वभाव को दर्शाते हैं।

 

अगर आपके मन में चलने वाले विचार हमेशा सकारात्मक और उत्साहवर्धक है तो आप से मिलने वाली हर एक व्यक्ति भी अपने आपको उतनी ही ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करती है मगर यहीं पर अगर आपके विचार अपने आप के प्रति और दूसरों के प्रति नकारात्मक हे तो यकीन मानिए आप से मिलने वाला हर एक व्यक्ति भी आपकी उसी ऊर्जा को ग्रहण करके अपने आप को नकारात्मक महसूस करेगा। (New start of ideas)

 

इसलिए जीवन की व्यस्तता में भले ही आप कितने भी व्यस्त हो मगर थोड़ी देर ठहर कर अपने विचारों को और अपने आप को थोड़ा सा समय देने की बहुत बहुत ज्यादा आवश्यकता है।

 

तो क्यों ना ऐसे खास विचारों को अपने जीवन की दिनचर्या में ही हम शामिल कर ले तो आइए देखते हैं जीवन की कुछ खास बातों को जो आपके दिन को खुशनुमा और सकारात्मकता से परिपूर्ण बना देंगे। (New start of ideas)

 

1)-: मन के विचारों को नियंत्रण करें-:

 

मन के विचारों को नियंत्रण करना बहुत से लोगों को लगता है बहुत मुश्किल काम है मगर देखा जाए तो इसका हल हमें अपने ही भीतर नजर आएगा आइए देखते हैं कैसे जैसे की हम सब जानते हैं जब कोई इंसान हो चाहे छोटा बच्चा बहुत ज्यादा भूखा होगा तो उसके सामने जो कुछ भी रखा जाए वह उसे खाकर अपनी भूख मिटाने की कोशिश करता है।

 

ठीक उसी तरह आप खाना खा रहे होते हो तभी अचानक से कोई बाहर से व्यक्ति आ जाता है जिसका पहले से ही भरपेट खाना हुआ हो तो आपके बहुत ज्यादा आग्रह करने के बाद भी ‘आज नहीं फिर कभी जरूर खाएंगे’.. यह कह कर बड़े आसानी से मना कर देता है।

 

ठीक उसी तरह आप के अपने मन के विचार भी अगर पहले से ही सकारात्मक और ऊर्जावान बातों से परिपूर्ण होंगे तो परिस्थिति के चलते या फिर किसी व्यक्ति के चलते आपके मन में उठने वाले नकारात्मक या फिर कोई ऐसा विचार जिसको सोचने से आपको अच्छा महसूस नहीं हो रहा हो उसे आप अपने मन के भीतर प्रवेश करने से सहज रोक सकते हो।

 

2):- अपने आप का स्वीकार करना है-:

 

जीवन में हमेशा अलग-अलग स्वभाव के व्यक्ति आपके आसपास आपको नजर आएंगे मगर एक बात हमेशा याद रखना कि,, आपको आपकी तरह व्यक्ति आपके पूरे जीवन में भी नहीं मिल पाएगा,, इसका मतलब आप की तरह दुनिया में कोई दूसरा नहीं फिर मेरे जैसा कोई और बने इस बात के लिए हमेशा दुखी या परेशान होने से क्या आप हमेशा सहज और खुश रहे पाएंगे नहीं ना…!!

 

इसलिए सामने वाली जो व्यक्ति चाहे जैसी भी हो उसके नकारात्मक प्रभाव में अगर आप नहीं आना चाहते हो तो सबसे पहले अपने आपके स्वभाव का स्वीकार करना सीखना होगा क्योंकि जब तक हम अपने आप को नहीं स्वीकार करते हैं तब तक हम सामने वाले व्यक्ति के अनुसार अपने आप को बदलते रहने की कोशिश करते रहेंगे या फिर उसके चलते परेशान होते रहते हैं। (New start of ideas)

 

3):- अपने लिए समय निकालना ही होगा-:

 

कार्य चाहे कोई भी हो सामाजिक हो या फिर हर दिन की जिम्मेदारियाँ ही क्यों ना हो जब तक हम पूरी तरह से अपने आप को उस कार्य में समर्पित नहीं करते तब तक वह कार्य पूरा नहीं होता इसलिए कभी-कभी बहुत ज्यादा चाहते हुए भी हम अपने आपके लिए समय नहीं निकाल पाते,, मगर एक छोटी सी बात हमेशा याद रखना कि,,बहुत ज्यादा ओवरलोड होने के बाद आपका छोटा सा मोबाइल फोन भी आपको फोटो या एप्स डिलीट करने का मैसेज देता है।

 

क्योंकि ओवरलोड होने के कारण कोई भी नया मैसेज या एप्स रखने के लिए उसके पास जगह नहीं बचती ठीक उसी तरह जीवन की सारी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने आप को जिम्मेदारियों से ओवरलोड होने न दें सारी जिम्मेदारियों से अलग हटकर दिन के कुछ तो पल ऐसे रखो जिसमें अपने मनपसंद का वह काम कर रहे होते हैं जिसे करने से आप अपने आप को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करते हो।

 

इन्ही खूबसूरत विचारों के साथ आप सभी का दिन शुभ एवं मंगलमय हो आज के दिन की यह शुभकामनाएं…!!

 

             हमेशा व्यस्त रहिए, स्वस्थ रहिए!!

 

ये खबर भी पढ़ें :

 

प्यार एक आत्मानुभूति | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button