.

माँ का प्यार maan ka pyaar

©नीरज यादव

परिचय- चम्पारण, बिहार.


 

तुने मुझको इतना दुलारा,

हूँ मैं तेरा सबसे प्यारा।

भूखे पेट कभी तुने सोने नहीं दिया मुझको,

ख़ुद आँसू बहा ली मगर रोने नहीं दिया मुझको।

 

सदा तुने काला टीका लगाया,

बुरी नज़रों से तुने मुझे बचाया।

और आज मैं तुझसे कई कोस दूर हूँ,

ऐ माँ! मैं बहुत मजबूर हूँ।

 

सर्दियों की छुट्टी में तेरे पास आऊंगा माँ,

तेरे हाथों के पकवान फिर खाऊंगा माँ।

तेरे आंचल में लिपटकर सो जाऊंगा माँ,

बचपन की कहानियों में फिर खो जाऊंगा माँ।

 

मन नहीं करेगा फिर तुझे छोड़कर जाने को,

मेरे हाथों की जली रोटियां फिर तोड़कर खाने को।

फिर अगले छुट्टी का इंतज़ार करता रहूँगा,

वहीं से तुझे माँ प्यार करता रहूँगा।

 

 

नीरज यादव

Niraj Yadav


 

 

mother’s love

 

 

you loved me so much,
I am your dearest.
You never let me sleep on a hungry stomach,
I shed tears myself but did not let me cry.

You always applied black spot,
You saved me from evil eyes.
And today I am far away from you,
O mother! I am very compelled.

Mother will come to you in winter vacation
Mother will eat the dishes of your hands again.
Mother, I will sleep wrapped in your lap
Mother will get lost in childhood stories again.

Wouldn’t mind to leave you again,
To eat after breaking the burnt rotis of my hands.
Then I’ll wait for the next holiday,
From there I will continue to love you mother.

 

किसी गरीब का घर लगता है kisee gareeb ka ghar lagata hai

 

 

 


Back to top button