.

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा….!

संकल्नकर्ता:- अर्जुन खुदशाह

परिचय:- बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

मिट जाए भय संकट सारा ।।

सदा शक्ति बरसाने वाला,

प्रेम सुधा सरसाने वाला,

वीरों को हरषाने वाला,

मातृभूमि का तन-मन सारा ।।

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

 

स्वतंत्रता के भीषण रण में,

लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,

कांपे शत्रु देखकर मन में,

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

 

इस झंडे के नीचे निर्भय,

लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

आओ!

प्यारे वीरो, आओ।

देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ,

एक साथ सब मिलकर गाओ,

प्यारा भारत देश हमारा।।

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

इसकी शान न जाने पाए,

चाहे जान भले ही जाए,

विश्व-विजय करके दिखलाएं,

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा । ।

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

Online Bulletin Dot In celebrates the Independence Day 2023

 

Related Articles

Back to top button