.

मां की ममता maan kee mamata

©डॉ. संतराम आर्य

परिचयवरिष्ठ साहित्यकार, नई दिल्ली, जन्म 14 फरवरी, 1938, रोहतक।


 

एक रानी के दो बच्चे थे

तीनों साथ ही रहते थे

 

भूख लगे तो मम्मी को

चिल्ला चिल्ला कर कहते थे

 

मम्मी हम को खाना दे दो

भूखे नहीं रह सकते हैं

 

धूप आंधी बरसात सहेंगे

भूख नहीं सह सकते हैं

 

मम्मी रुदन देखकर उनका

जंगल को चल देती थी

 

हर खतरे का करे सामना

बच्चों को सुख देती थी

 

मुर्दा नहीं भाता था उनको

ताजा मास खिलाती थी

 

दुश्मन से बचने की खातिर

गुरु मंत्र सिखलाती थी

 

बहुत सुखी तीनों जंगल में

राज उन्हीं का चलता था

 

उन शेरों की आज्ञा के बिन

पत्ता तक नहीं हिलता था

 

जब देखा सैयाद एक दिन

आवाज़ सुनी ठां ठां मैंने

 

हुए ढेर शेर रहा नहीं जंगल

फिर न देखी मां की ममता मैंने

——————————

 

मां की यादें

 

मां! न जाने क्यों

इस उम्र में भी

तुम्हारी याद आती है

 

कभी खयालों में

कभी ख्वाबों में

बहुत सताती है

 

तब मैं तुलना

करने लगता हूं

तुम्हारे द्वारा दिए

गए ममत्व

 

और पत्नी द्वारा दिए

गए आनंद की

 

सुख दोनों में

मिलता था

अंतर्मन दोनों में

खिलता था

 

मगर मां के सुख की

अनुभूति

आज भी है

 

किंतु नहीं जान पाया

83 की उम्र में भी

 

कि पत्नी द्वारा

मिला मन मोहक

जादू सा आनंद

 

क्या कभी

कालांतर में मां सा

सुख बन पाएगा …

 


 

 

a queen had two children
all three lived together

If you’re hungry, mommy
used to shout

mother give us food
can’t stay hungry

Will bear the sun storm rain
can’t bear the hunger

 

Seeing his mother crying
used to walk the forest

face every danger
made children happy

they didn’t like dead
used to feed fresh meat

to avoid the enemy
Guru used to teach mantra

very happy three in the forest
Raj was his

without the permission of those lions
the leaf didn’t move

 

When I saw Syed one day
I heard the sound

There are no lions in the jungle
I did not see mother’s love again
,

memories of mother

Mother! Don’t know why
even at this age
I miss you

once upon a time
once in a dream
hurts a lot

then i compare
tend to do
given by you
Gone Maternity

and given by wife
gone for joy

pleasure in both
used to get
in both
was blooming

but mother’s happiness
Feeling
Today also

 

but didn’t know
even at the age of 83

by that wife
got mesmerizing
magic bliss

what when
later mother
Will be happy


Back to top button