.

पैसा बोलता है…

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय- मुंबई, आईटी टीम लीडर


 

कोई मेहनत करके यहां पैसा कमाता है।

कोई इज्जत बेच कर यहां पैसा कमाता है।

 

बेकार बदनाम हैं रेड लाइट एरिया जनाब,

ये गोरख धंधा हर चौराहे पे नजर आता है।

 

पैसे के पीछे ख़ुद को पागल बनाया इस तरह,

हर रिश्ते की खनक पैसों से समझाता है।

 

भूल गए सीरत अपनी, भुला दिया किरदार,

रब के आगे भी पैसा – पैसा दोहराता है।

 

एक के साथ तो इफादरी निभती नहीं यहां,

दो – चार पहलू में बैठाकर इश्क फरमाता है।

 

मुखौटा लगाकर चेहरे पे, दिल में रखे ज़हर,

बातें तो लाम, काफ़, मीम सुनाता है।

 

इस ज़ालिम दुनिया में ज़रा संभलना निलोफर,

पैसे की लालच में इंसान कत्ल कर जाता है।

 

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

पार्लर पर पैसे खर्च करने जरूरत नहीं, घर बैठे मिलेगा गजब का निखार | Beauty Tips

 


Back to top button