.

शून्य से शिखर तक…

©अशोक कुमार यादव

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

 

लक्ष्य को पाकर दिखाना है मुझको।

जीत का परचम लहराना है मुझको।।

इस दुनिया में कठिन कुछ भी नहीं,

शून्य से शिखर तक जाना है मुझको।।

 

यदि जीवन एक खेल है तो मैं खेलूँगा।

चाहे लाख मुसीबतें आए मैं झेलूँगा।।

प्रेरित होकर ध्यान लगाना है कर्म में,

असंभव को संभव करके दिखाऊँगा।।

 

रच सकता है तो रच मेरे लिए चक्रव्यूह।

महारथियों के दल चाहे खड़े हो प्रत्यूह।।

ज्ञान हासिल किया है मैंने माँ के गर्भ में,

इस बार सातवें द्वार को भेदेगा अभिमन्यु।।

 

रह-रह कर अभी जवानी ने ली अँगड़ाई।

सुनहरे भविष्य के लिए लड़नी है लड़ाई।।

अपने हाथों लिखना है मुझे नया इतिहास,

यही सही समय है, शुरू करनी है पढ़ाई।।

 

 

Ashok Kumar Yadav 'Shikshadoot', Mungeli, Chhattisgarh 1200
अशोक कुमार यादव

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

onlinebulletin logo

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

नया साल आने से पहले फटाफट निपटा लीजिए ये जरुरी काम! नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी… New Year 2024 Financial Deadline

 


Back to top button