.

श्रीराम ही अभिराम है…

©राम रतन श्रीवास “राधे राधे”

परिचय – बिलासपुर छत्तीसगढ़


 

 

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

माता पिता वचनों की, रक्षा की ए कामना।

भक्ति भाव प्रेम रस , निस्वार्थ है ए भावना।।

देव गगन में देख रहा, भक्तों की कामना को।।

धाम-धाम ढूंढ रहे, खुद धाम ए श्रीराम को ।।

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

सूर्यवंश प्रताप है , तप का प्रभाव में ।

तप भी प्रभाव है, श्री राम के प्रभाव में।।

रज-कण तरस रहे , श्रीराम के प्रवास में।

हरी दर्शन होंगे अब ,श्रीराम के विश्वास में।।

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

वन गमन में राम है , ऊंच-निच न अधर्म है।

धर्म ही धर्म पाकर, श्रीराम ही धर्म है।।

नवधा रस भक्ति में, शबरी की तलाश है।

हरि के हरी रूप में, हरि का हर आश है।।

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

सागर भी डोल गया, मर्यादित श्रीराम है।

पुरुषोत्तम हैं वही, जो मर्यादा श्रीराम है।।

अवसर तलाश में, अवसर श्रीराम है।

अभिमानी है रावण, हरि दर्शन श्रीराम है।

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

भारत महान है, राम राज्य कामना।

हरिजन की प्यास बुझी, ‘राधे’ की भावना।।

कौशल प्रदेश है, राम के ननिहाल का।

अयोध्या धाम है, हर गांव-नगर श्रीराम का।।

सारा जग है राम मय, श्रीराम ही अभिराम है।

रोम-रोम है बहुत, मन में सिर्फ राम है।।

मन में सिर्फ राम हैं…….

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ram Ratan Shriwas, Bilaspur, Chhattisgarh

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button