जहां तकदीर ही रूठी हो…

©गायकवाड विलास

परिचय- मिलिंद महाविद्यालय, लातूर, महाराष्ट्र


 

 

इस निगाहों में देख लेना तुम, प्यार का गहरा समंदर,

तेरी यादों के गमों में, कैसे बोल पायेंगे ये मेरे अधर।

 

बढ़ गए कितने फासले, बदल गई तेरी मेरी ये राहें,

टूट गए कस्मे वादे, अब देख रही है तुम्हें ये बाहें।

 

ये कैसा प्यार किया तुमने मुझसे, कोई खेल समझकर,

देखो अब ये रूह भी जी रही है, कितना तड़प तड़प कर।

 

किसे सुनाऊं अब मैं, ये दर्द भरी कहानी इस दुनिया में,

जब प्यार ही रूठा हो तो, कौन सुनेगा फरियाद मेरी इस बेवफा संसार में।

 

दिन-ब-दिन ये यादें तेरी मुझको कितना तड़पाती है,

कैसे कहूं तुम्हें बेवफ़ा, ये दुनिया भी पल-पल रंग बदलती है।

 

ख़्वाब जिंदगी के दिखाकर, तुम पलभर में ओझल हुई,

इंतजार करते-करते, इस जिंदगी की बहार भी खत्म हुई।

 

इस निगाहों में देख लेना तुम, प्यार का गहरा समंदर,

जहां तकदीर ही रूठी हो, उसे क्या मिलेगा कोई हमसफ़र।

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Gaikwad-Vilas-Latur-Maharashtra
गायकवाड विलास

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

बस यूं ही….

 

 


Check Also
Close
Back to top button