वो लड़की | Newsforum

©नीरज सिंह कर्दम, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश


 

प्रेम में टूट सी गई वो लड़की

जब उसे एक ऐसे

लड़के से प्रेम हुआ,

जो केवल रखता था

उससे जिस्मानी संबंध !

 

जिसने बनाया वीडियो

उस लड़की का

दिखा अपने दोस्तों को

और रोज नोचते थे, जिस्म उसका ।

 

उनके बुलाने पर विवश होकर

उनकी हवस का शिकार बन,

उन भेड़ियों की भूख

शांत कर, रोज मरती थी वो लड़की ।

 

रोज रोज उन भेड़ियों का खाना बन

आज उसे अपने जिस्म से भी

घिन्न आने लगी,

क्या करती, कैसे करती

कुछ समझ नहीं पा रही थी ?

 

बस बुलावा आता और चली जाती

उन भेड़ियों के सामने

जिस्म अपना परोस देती

बदनामी का डर जो सता रहा,

 

अंधा विश्वास कर उस लड़की ने

जिंदगी बिताने के सपने देखें

उस लड़के के साथ,

पर निकला वो एक राक्षस ।

 

काश ! उस लड़के पर ना किया होता

उसने इतना विश्वास,

काश ! ना किया होता ऐसा अंधा प्रेम

काश ! उस पर हो रहे इस अन्याय के विरुद्ध

उसने आवाज उठाई होती, तो……

सोचते हुए थम गई आज उसकी सांसें …

 

 


Check Also
Close
Back to top button