कल ज़िंदा था ज़मीर…

©गायकवाड विलास

परिचय- लातूर, महाराष्ट्र


 

हर जगह साजिश,जैसे दुनिया सारी चक्रव्यूह बनी है,

करें किस पे भरोसा हर चेहरा यहां नकाब के पीछे छुपा है।

 

राजनीति हो या हो ये सारा बदला हुआ संसार,

अब इस ज़माने में,कौन यहां पे सच्चाई के राहों पर चलता है।

 

यक़ीन दिलाकर,हर चेहरा यहां पे रंग बदलता है,

बेईमानी के इस आलम में,गिरगिट तो युंही बदनाम है।

 

कल ज़िंदा था ज़मीर,उसी अनपढ़ दिलों के अंदर,

आज ज़मीर बेचकर हर चेहरा यहां पे ईमानदारी की बातें करता है।

 

रग रग में बहता है उसी बेईमानी का लहू,

और इस जमाने में आज हर कोई ख़ुदको फरिस्तां कहता है।

 

गुज़र गया वो दौर,जहां इन्सानियत थी घर-घर की दीवारों में,

मगर आज वो घर ही कहां है,इस बदले हुए नए ज़माने में।

 

भले ही बदला है आज ये ज़माना हद से ज्यादा मगर,

आज भी इस नए ज़माने में वही लहू के निशां अभी बाकी है।

 

हर जगह साजिश,जैसे दुनिया सारी चक्रव्यूह बनी है,

करें किस पे भरोसां,हर चेहरा यहां नकाब के पीछे छुपा है।

 

Gaikwad-Vilas-Latur-Maharashtra
गायकवाड विलास

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

चेहरे की झाइयों ने मिटा दी है खूबसूरती! अपनाएं ये घरेलू उपाय, पुराने दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब, यहां देखें आसान उपाय | How To Treat Pigmentation

 


Check Also
Close
Back to top button