.

दीपों का त्यौहार : दीपावली…

©अशोक कुमार यादव (शिक्षक)

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

 

दीपों का त्यौहार, जीवन का सिंगार, आयी दिवाली।

गाँवों, नगरों के घरों में, चारों तरफ छाई है खुशहाली।।

 

अत्याचारी रावण को मार कर, लौटे जब राजा राम।

अयोध्या वासी प्रसन्न हुए, देख कर परम सुख धाम।।

 

बुराई पर अच्छाई और अँधकार पर प्रकाश की जय।

अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय।।

 

घी के दीपक जल उठे, बजने लगे ढोल और नगाड़े।

गूँजे जय श्री राम के नारे, फूटने लगे धड़ाधड़ पटाखे।।

 

आसमान में लहराने लगे, ज्ञान, सेवा का भगवा ध्वज।

भरत दौड़ रहे थे खुले पाँव, राजीव से मिलने को उद्यत।।

 

माताएँ आँचल फैला रही, सिर में छाया करने उत्सुक।

प्रजा आँखों में खुशी आँसू, ईश्वर को देख हुए भावुक।।

 

सजादो पूरे भारत को, दशरथनंदन रामराज ला रहे हैं।

झूमो रे! नाचो रे! गाओ रे! मेरे प्रभु श्रीराम आ रहे हैं।।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ashok Kumar Yadav 'Shikshadoot', Mungeli, Chhattisgarh 1200
अशोक कुमार यादव

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

चलो दिवाली मनाएँ ….

 


Back to top button