.

बुरी नहीं होम्योपैथी, रोगों के लिए | ऑनलाइन बुलेटिन

©गुरुदीन वर्मा, आज़ाद

परिचय– गजनपुरा, बारां, राजस्थान.


 

इलाज और दवाएं, होम्योपैथी की।

नहीं है बुरी यह, जीवन के लिए।।

असर नहीं होता है, इसका बुरा।

बुरी नहीं होम्योपैथी, रोगों के लिए।।

इलाज और दवाएं————————-।।

 

 

होम्योपैथी दवाएं, चाहे बनती हो।

रसायन-एल्कोहल और जंतुओं से।।

मगर मिटती है इससे, बीमारी जल्दी।

मिलता है जीवनदान, इन दवाओं से।।

इलाज और दवाएं———————–।।

 

 

नहीं यहाँ विरोध, आयुर्वेद इलाज का।

आराम इससे होता है, बहुत दिनों बाद।।

आयुर्वेदिक इलाज है, भारतीय इलाज।

रामबाण है होम्योपैथी, इलाज के बाद।।

इलाज और दवाएं————————–।।

 

 

नहीं कोई साइड इफेक्ट, होम्योपैथी में।

मिटाओ सारे शक, होम्योपैथी के ।।

आयुर्वेदिक में है, साइड इफेक्ट्स।

गुण सभी को बताओ, होम्योपैथी के।।

इलाज और दवाएं—————————-।।


Back to top button