यह कैसी है आजादी…
©अशोक कुमार यादव
परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.
नारी घर से निकल नहीं सकती, शातिर भेड़िये ताक रहे।
उल्लू और चमगादड़, देकर संदेश कोटर से झाँक रहे।।
सुख-चैन और नींद को छीनने, गली-गली घूमते हैं पापी।
बेटियाँ सुरक्षित नहीं है भारत में, यह कैसी है आजादी?
कोई दहेज के लिए प्रताड़ित होकर, जल रही हैं आग में?
जुल्म और सितम को सहना, लिखा है नारियों के भाग में।।
कम उम्र में ही कर दी जाती है जोर-जबरदस्ती से शादी।
बेटियाँ सुरक्षित नहीं है भारत में, यह कैसी है आजादी?
शराबी पति शेर बन दहाड़ रहे, पत्नी को समझकर बकरी।
दुःख के पलड़े में झूल रही जिंदगी, नरक की तौल-तखरी।।
व्याकुल मन की चीख-पुकार अब खोल रही द्वार बर्बादी।
बेटियाँ सुरक्षित नहीं है भारत में, यह कैसी है आजादी?
प्राचीन काल से ही गौरव नारी हुई थी शोषण का शिकार।
अब दुर्गा बन कलयुगी दानव महिषासुर का करो संहार।।
पढ़-लिख कर आत्मरक्षा के लिए बननी होगी फौलादी।
जिस दिन बेटियाँ सुरक्षित रहेंगी, उसी दिन मिलेगी आजादी।।
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: