.

इस दुनिया के रंग हजार…

©गायकवाड विलास

परिचय- मिलिंद महाविद्यालय लातूर, महाराष्ट्र


 

इस दुनिया के रंग हजार,सिर्फ तू देखता ही जायेगा,

उस बदलती निगाहों को,कौन यहां समझ पायेगा।

 

सुख दुखों की छांव में ही इस जीवन को सजाना है,

बीत जायेंगे वो सभी पल,बहारों का आना-जाना है।

 

वक्त की रफ्तार में कोई कितना साथ निभाएं,

मन की है वो आशाएं,छोड़ तू कल की चिंताएं।

 

उलझी हुई है ये जिंदगी,जनम मरण के खेल में,

चलें ये जीवन की नैया सुख दुखों की मझधार में।

 

रूख हवाओं का यहां हरपल नया बदलाव लाता है,

कहीं पे बहार तो कहीं पे उजड़ा हुआ मंज़र नजर आता है।

 

कभी ख़ुशी कभी ग़म,यही तो जिंदगी की अदाएं है,

कभी रात कभी दिन,उसी में डुबी हुई ये सभी दिशाएं है।

 

इस दुनिया के रंग हजार,सिर्फ तू देखता ही जायेगा,

रात के अंधेरे का ग़म न कर,फिर वो सूरज निकल आयेगा।

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Gaikwad Vilas, Latur, Maharashtra
गायकवाड विलास

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

देखें वीडियो : दूल्हे को भरी महफिल साली ने कर दिया KISS, फिर जो हुआ… नजारा देख नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी : Bride Groom viral news

 


Back to top button