कारगिल दिवस; देश के वीर जवान…
©पूनम सुलाने-सिंगल
बर्फीली वादियों को
बना चादर ओढ़ लेते हैं।
भारत मां की रक्षा के खातिर
अपनों को पीछे छोड़ देते हैं।
नींद गवा कर अपनी
इरादे दुश्मनों के तोड़ देते हैं।
फर्ज निभाने के खातिर
कदम खुशियों से मोड़ लेते हैं।
अपनेपन का रिश्ता निभाकर
प्यारा नाता सब से जोड़ लेते हैं।
जो उठे बुरी नजर देश पर किसी की
तो उन आंखों को फोड़ देते हैं।
भारत मां के वीर जवान हमारे
वीरता की मिसाल पूरे विश्व को देते हैं।
रहे खुशहाल देश हमारा इसके खातिर
त्याग सभी सुखों का करते हैं।
जाग रहे वह सीमा पर
तब जाकर चैन से हम सोते हैं।
ऐसे मेरे देश के महान वीरों को
कोटि कोटि नमन हम करते हैं।
26 जुलाई,1999 भारत के इतिहास का वह दिन जब 60 दिन की लड़ाई के बाद पाकिस्तान को हरा के भारत के वीर जवानों ने कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। कारगिल के युद्ध में शहीद हुए 527 जवान और 1363 घायल जवानों को हमारा सलाम
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: