प्रभु श्रीकृष्ण…

©अशोक कुमार यादव
स्वर्ग से उतर आए भगवान विष्णु,
माँ देवकी के गर्भ से लेने अवतार।
युगपुरुष कृष्ण बनकर जन्म लिया,
अत्याचारी कंस का करने संहार।।
बालपन में राक्षसों का वध किया,
वृंदावन में सखा संग गाय चराये।
बजाकर मनमोहक सुरीली बाँसुरी,
गोपियों को अपने संग में नचाये।।
चौंसठ कलाओं के सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता,
द्वापरयुग के आदर्श देव दार्शनिक।
निष्काम कर्मयोगी और स्थितप्रज्ञ,
महान् विश्व गुरु प्रभु द्वारकाधीश।।
विराट रूप तीन लोक, चौदह भुवन,
कुरुक्षेत्र में अर्जुन को किया प्रेरित।
त्रिकर्म, जीवन, सुख-दुःख के चक्र,
गीता ज्ञान के गंगा करके प्रवाहित।।
यादव वंश के शिरोमणि, कुलभूषण,
युगों-युगों तक भारत में यदुवंशी राज।
आपको जन्मदिन की बधाई हो कान्हा,
हम पर कृपा बना कर देना आशीर्वाद।।

🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: