.

नया साल : लक्ष्य की ओर….

©अशोक कुमार यादव (शिक्षक)

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

 

चलो नया साल में कुछ नया करेंगे।

हार को फिर भव्य जीत में बदलेंगे।।

अतीत की बीती बातें याद आयेंगी।

कभी रुलायेंगी तो कभी हँसायेंगी।।

क्या खोया है और क्या पाया हमने?

खुद उन्नति की गणित लगाया हमने।।

समय लाता परिवर्तन और स्थिरता।

मानव मानसिक शक्ति में गंभीरता।।

सब कुछ भूल कर नव शुरुआत होगी।

एक बार फिर संघर्ष से मुलाकात होगी।।

प्रयासों का बीज धरती पर बोते चलेंगे।

तभी हमको कर्म का मीठा फल मिलेंगे।।

उम्मीद की कलम से तकदीर लिखेंगे।

जीवन की पुस्तिका में सात रंग भरेंगे।।

बढ़ेंगे आगे सभी भर कर मन में जुनून।

लक्ष्य को पाकर हमको मिलेगा सुकून।।

 

Ashok Kumar Yadav 'Shikshadoot', Mungeli, Chhattisgarh 1200
अशोक कुमार यादव

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

मुबारक हो नया साल…


Back to top button