प्रियंका सौरभ को नारी सशक्तिकरण के लिए सम्मान | newsforum

©प्रियंका सौरभ, हिसार, हरियाणा
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार

 

सिवानी उपमंडल के गाँव की लेखिका प्रियंका सौरभ को मुंबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रवाशी सन्देश ने महिला दिवस पर सम्म्मान की घोषणा की है। उनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के दौर में मौलिक लेखन के जरिये किये गए रचनात्मक और बौद्धिक स्तर पर समाज को नई दिशा देने के प्रयासों के लिए सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र जारी कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

 

प्रियंका मूल रूप से आर्यनगर की बेटी है और कवि डॉ सत्यवान सौरभ की पत्नी हैं। पिछले कई सालों से यह दम्पति साहित्य साधना के जरिये समाज को नई दिशा देने के लिए प्रयासरत है। कोरोना काल में इनके नियमित लेखों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इनके सम्पादकीय, आलेख देश-विदेश के हिंदी एवं अंग्रेजी अखबारों, पत्रिकाओं आदि पर प्रकाशित होते हैं।

 

सोशल मीडिया पर इनके आलेख एवं दोहे आये दिन चर्चा में रहते हैं और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चाव से शेयर किये जाते हैं। सामाजिक लेखन के जरिये समकालीन लेखन में इनकी एक अलग पहचान है। दम्पति की उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह लालू, नाहर सिंह तंवर, मास्टर राजबीर सिंह, डॉ नोकरम बसवाला, राजेंदर जांगड़ा, संजय स्वामी, महेन्दर सिंह लखेरा, डॉ दलबीर भाटीवाल, कवि दीपक दीप, मुकेश वीआईपी, प्रोफेसर सुरेंदर वर्मा, मोहन लाल वर्मा ने बधाई देते हुए प्रियंका सौरभ के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Check Also
Close
Back to top button