जन्म दिवस मेरे चाचा नेहरू का | ऑनलाइन बुलेटिन

©रामभरोस टोण्डे

परिचय- बिलासपुर, छत्तीसगढ़.


 

बचपन के दिन भुला न देना,

आज हंसे कल रूला न देना।

कितना प्यारा था बचपन,

आज खुशी के गीत गाएंगे।

 

हम सब बच्चे मिलकर,

गीत खुशी के गाते।

चाचा नेहरू के चरणों में,

श्रद्धा सुमन चढ़ाते।

 

चाचा नेहरू का बच्चों से,

था बहुत पुराना नाता।

जन्म दिवस चाचा नेहरू का,

बाल दिवस कहलाता है।

 

बाल दिवस के अवसर पर,

एक शपथ यह खाओ।

ऊंच-नीच का भेद भाव मिटा कर,

सबको गले लगाओ अब।

 

चाचा जी का हैं जन्म दिवस,

सभी बच्चे आएंगे मिलकर।

चाचा जी को फूल गुलाब से,

हम बच्चे सब महकाएंगे।

 

देखो बाल दिवस का दिन आया हैं,

बच्चों के लिए खुशियाँ लाया हैं।

आओ मिलकर सब इसे मनाएं,

देश को और भी खुशहाल बनाएं।

 

चाचा नेहरू तुझे सलाम,

अमन शांति का दे पैगाम।

किया अपना जन्म दिवस बच्चों के नाम,

चाचा नेहरू तुझे सलाम।

 

 ये भी पढ़ें:

शरारतों का दौर था | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Check Also
Close
Back to top button