बिन गुरु जीवन अधूरा | Newsforum

©सविता निमेष, नई दिल्ली


 

 

गुरु का दर्जा दुनिया में, होता सबसे महान है

ये अतुलनीय ज्ञान की, खान का भंडार है

 

इनकी गरिमा का नही कर सकता कोई बखान है

गुरु ही ब्रह्मा गुरु ही विष्णु गुरु ही साक्षात भगवान है

 

बिन गुरु मनुष्य का जीना ही जैसे बेकार है

गुरु संग सीख के मनुष्य बनता महान है

 

नमन है हे गुरुवर तुमको, शत शत प्रणाम है

जीने के गुण सिखाए हमको, हम आपका निर्माण है …


Check Also
Close
Back to top button