.

चूनर रंगीली…

©श्याम कुंवर भारती

परिचय- बोकारो, झारखंड


 

 

आओ रंग दूं मैं तेरी चूनर रंगीली ।

गोरी तू है फागुन की छैल छबीली।

 

भूल के सब राग द्वेष हम होली खेलेंगे।

रंगेंगे रंग गुलाल दिल से दिल सारे मिलेंगे।

छोड़ेंगे ना तुमको गोरी तू है शर्मीली।

गोरी तू है फागुन की …………..।

 

आया फागुन मस्ती प्यार का मौसम लाया।

बागो में फूल बहारो में सुगंध है महकाया।

पेड़ो पर कोयल गाए देखो फाग रसीली।

गोरी तू है फागुन की…………….।

 

होली में सबके होठों हंसी हम तुम लायेंगे।

उदास चेहरों पर मुस्कान हम दोनो खिलाएंगे।

रंगो वर्षा की बौछार  चहुं बरसे हर्षिली।

गोरी तू फागुन की……………।

 

गालों गुलाल लगाएंगे होली धमाल हम गायेंगे।

दुख दुनिया का होली में सबका हम भुलायेंगे।

आओ हमसे खेलो होली रोको न मुझको हठीली ।

गोरी तू है फागुन की छैल छबीली।

 

Shyam Kunwar Bharti, Bokaro, Jharkhand
श्याम कुंवर भारती

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button