.

शुभ दीपावली | ऑनलाइन बुलेटिन

©पद्म मुख पंडा 

परिचय- सेवानिवृत्त अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, रायगढ़, छत्तीसगढ़


 

ज्योति पर्व पर, दिग दिगंत में, फैले अब उजियारा।

जगमग जगमग जग सारा हो, दूर हटे अंधियारा।

निर्धनता हो विदा, सभी को मिले, सभी सौगात,

स्वस्थ देह हो, मन खुशियों से भरा, सदा दिन रात ।

भोजन, वस्त्र और रहने को घर अपना हो सबका।

प्रेम भाव, सौहार्द्र, अमन के साथ रहे हर तबका।

बीत चुका जो समय, उसे फिर, हम करते क्यों याद।

वर्तमान को, जी भर जीकर , मन करता आह्लाद।

दीपावली खुशी से भर दे, ना हो कोई निराश।

आने वाला समय, सभी के मन भर दे विश्वास।

 

ये भी पढ़ें:

सूरज | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button