.

उम्मीद | Newsforum

©डॉ. सपना दलवी, कर्नाटक

परिचय :- शिक्षा- एमए, एमफिल, अनुवाद डिप्लोमा, पीएचडी, रुचि- कविता, कहानी, नाटक, स्त्री विमर्श लेखन, उपलब्धियां: हिन्दी व मराठी भाषा में देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेख का प्रकाशन.


 

अपनों की खुशी के लिए

हर पल जीती रही …

 

सपनों को अपनें सपनों में ही रखा

उनके सपनों को हकीकत में लाने के लिए…

 

पर मिली अपनों से चोट

तब एहसास हो गया…

 

पढ़े लिखे होशियार

कैसे हम हो गए अनपढ़…

 

सादिशों पर सादिशें

रचते गए सब…

 

और अपनें समझ कर

सब पर विश्वास करते रहें…

 

पर सिख ली हमनें भी

थोड़ी चालाकियां…

 

आज हो गई आज़ाद

हर बंदिशों से…

 

मिल गया सुकून

खुले आसमां में उड़कर…

 

पकड़ ली अब राह

सपनों को साकार करने की…

 

उम्मीदों को अपना माना

हौसलों को हमसफ़र…

 

कोई क्या रोकेगा अब

जब रफ्तार ही तूफ़ानी हो…

 


Back to top button