.

रामलला…

©रामकेश एम यादव (रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

परिचय- मुंबई, महाराष्ट्र.


 

रामलला का गुण गाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

 

दुल्हन के जैसी अयोध्या सजी है,

सोने के जैसे देखो तपी है।

हम भी तो सरयू नहायें रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

रामलला का गुण गाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

 

झन -झन कर रही उनकी पैजनियाँ,

चमचम-चमकी कमर करधनियाँ।

उनके चरणों में शीश झुकायें रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

रामलला का गुण गाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

 

 

दुनिया के मालिक अवध में विराजे,

जो कोई जावे सभी को नवाजें।

सीता मइया कै दर्शन भी पाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

रामलला का गुण गाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

 

जनम-जनम मुनि दर्शन न पावें,

मइया कौशल्या ऊ गोंदी खेलावें।

अपनी झोंपड़ी में राम को बुलाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

रामलला का गुण गाएँ रे,

चलो खुशियाँ मनाएँ।

 

Ramkesh M Yadav, Mumbai

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में निकली भर्ती, Apply Now | Cg State Forensic Science Laboratory Bharti 2024

 


Back to top button