.

श्रावण मास गीत…

©राजेश श्रीवास्तव राज

परिचय- गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश.


 

डम डम बोल रहा है डमरू,

शिव के अंगना आज यहाँ।

 

सर्पों का श्रंगार किया है,

लगा भस्म राख निज अंग।

चंद्र भाल पर शोभामय है,

पीकर झूमते सभी भंग।।

औघड़ प्रेत भैरवी नाचे,लेकर ढोल मृदंग यहाँ।

डम डम बोल रहा है डमरू,शिव के अंगना आज यहाँ।।

 

शिवगण उनको चले सजाने,वहाँ रंगते अपने ढ़ंग।।

देव ऋषि सब चलते आगे,सब देवियां झूमती संग।।

सहज भाव में झूम रहे सब,नाचते गाते सभी यहाँ।

डम डम बोल रहा है डमरू,शिव के अंगना आज यहाँ।।

 

शिव गौरा को चले मनाने,जहाँ दूल्हा बने बेढ़ंग।

सारा जग भी झूम रहा है,अब ढप ढोल बजा सारंग।।

शिवगण बनकर चले बराती,शिव को बसाने आज यहाँ।

डम डम बोल रहा है डमरू,शिव के अंगना आज यहाँ।३।

 

मां गौरा की छवि को देखत,

माथे नवावत नर नारी।

वरमाला मैया पहनाती,लेती बलैया महतारी।।

पाणि ग्रहण संस्कार करातीं,मैना हिमालय साथ यहाँ।

डम डम बोल रहा है डमरू,शिव के अंगना आज यहाँ।४।

 

राजेश श्रीवास्तव

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

सावन सुन्दरी…

 


Back to top button