.

जय जय हिंदोस्तान…

©बिजल जगड

परिचय- मुंबई, घाटकोपर


 

जान न्योछावर कर देते है हिन्दुस्तानी जवान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

ख़ून से लुथड़ी लाशें कर्फ़्यू ,ख़ामुशी के निशान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

गांधी सरदार बोस जिस देश की हो शान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

सरफरोशी की तमन्ना जिसकी कुर्सियां ईमान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

मोहम्मद की हुई दिवाली दुर्गा की रमज़ान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

ईद दो-बाला होती मौलवी लगाए आज़ान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

गंगा जमुना के पानी से निखरती उर्दू ज़ुबान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

गालिब की नज़्म पंडित मंत्रों की देते तान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

रामसीता लखन अंजनी पुत्र धर्मो की जान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

राजा का देश मुगलों का दिलकश जन्नते मकान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

सी-वी-रामन , टागोर, कलाम है जहां विद्वान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

सर ज़मीन ए हिंद पर हर एक दिल है कुर्बान,

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

वन्देमातरम वन्देमातरम जय जय हिंदोस्तान।

 

Bijal Jagad, Mumbai, Ghatkopar

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

माँ की अभिलाषा…

 


Back to top button